How to Reactivate Closed LPG Connection: अगर आपका एलपीजी गैस कनेक्शन लंबे समय से इस्तेमाल न करने के कारण बंद हो गया है, तो आपको नया कनेक्शन खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकारी नियमों के मुताबिक अगर आप लगातार 6 महीने या उससे अधिक समय तक सिलिंडर रिफिल नहीं कराते हैं, तो सुरक्षा और दुरुपयोग से बचने के लिए गैस एजेंसियां आपके खाते को 'इन-एक्टिव' यानी बंद कर देती हैं।
अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करके अपने पुराने कनेक्शन को दोबारा शुरू करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी गैस एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी और रि-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बंद पड़े कनेक्शन को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।