फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना LPG कनेक्शन बंद पड़ा है? दोबारा शुरू कराने का क्या है पूरा तरीका

Thu, 08 Oct 2026 05:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reactivate Old LPG Gas Connection: कई बार लोग अपना पुराना एलपीजी गैस कनेक्शन वर्षों तक इस्तेमाल नहीं करते, जिससे वह बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग नया कनेक्शन लेने के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नया कनेक्शन लेने के बजाय आप अपने उसी पुराने कनेक्शन को दोबारा चालू करा सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इसे री-एक्टिवेट कराने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
पुराना एलपीजी कनेक्शन दोबारा शुरू करें - फोटो : AI
How to Reactivate Closed LPG Connection: अगर आपका एलपीजी गैस कनेक्शन लंबे समय से इस्तेमाल न करने के कारण बंद हो गया है, तो आपको नया कनेक्शन खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकारी नियमों के मुताबिक अगर आप लगातार 6 महीने या उससे अधिक समय तक सिलिंडर रिफिल नहीं कराते हैं, तो सुरक्षा और दुरुपयोग से बचने के लिए गैस एजेंसियां आपके खाते को 'इन-एक्टिव' यानी बंद कर देती हैं।

अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करके अपने पुराने कनेक्शन को दोबारा शुरू करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी गैस एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी और रि-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बंद पड़े कनेक्शन को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस एजेंसी जाकर केवाईसी फॉर्म भरें - फोटो : Adobe Stock
गैस एजेंसी जाकर केवाईसी फॉर्म भरें
  • सबसे पहले अपनी संबंधित गैस एजेंसी शाखा में जाएं और बंद कनेक्शन को दोबारा चालू कराने के लिए री-एक्टिवेशन फॉर्म लें।
  • इस फॉर्म में अपना उपभोक्ता नंबर, नाम और वर्तमान पता सही-सही दर्ज करें।
विज्ञापन

3 of 5
जरूरी पहचान और पते के दस्तावेज जमा करें - फोटो : Adobe Stock
जरूरी पहचान और पते के दस्तावेज जमा करें
  • फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और पते का प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  • इसके साथ ही अपनी पुरानी गैस पासबुक भी साथ ले जाना न भूलें।

4 of 5
बायोमैट्रिक पंजीकरण (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
बायोमेट्रिक या ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं
  • एजेंसी में अधिकारी आपका फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन करके ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेंगे।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद आपका एलपीजी ग्राहक खाता बैंक खाते और आधार से दोबारा लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षा निरीक्षण और सिलिंडर की री-बुकिंग - फोटो : एआई जनरेटेड
सुरक्षा निरीक्षण और सिलिंडर की री-बुकिंग
  • केवाईसी पूरा होने के बाद अगर आवश्यक हुआ तो एजेंसी का प्रतिनिधि आपके घर आकर गैस पाइप और बर्नर की सुरक्षा जांच करेगा।
  • इसके तुरंत बाद आपका कनेक्शन एक्टिवेट हो जाएगा और आप नया सिलिंडर बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें