हम जब कहीं नौकरी करते हैं, तो वहां हमें सैलरी के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें कई चीजें होती हैं, जिसमें से एक हमारा पीएफ भी होता है। दरअसल, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में से कुछ पैसे और उतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में डालती है। हर महीने ये पैसा जमा होता है, जो कर्मचारी नौकरी के बीच में (कुछ हिस्सा), नौकरी छोड़ने के बाद और रिटायरमेंट के समय अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल सकता है। ये व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की गई है। लेकिन देखा जाता है कि लोगों को इसके पैसे निकालने में काफी कठिनाई आती है। हालांकि, अब सरकार के नियमों के मुताबिक, आप अपने पैसे को ऑनलाइन माध्यम से भी निकाल सकते हैं। तो चलिए हम आपको पीएफ के पैसे को सरल तरीके से निकालने के बारे में बताते हैं...