फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन से कैसे एक शहर से दूसरे शहर बाइक को करा सकते हैं पार्सल? जानें कितना आता है खर्च

Fri, 03 Apr 2026 01:55 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ट्रेन से बाइक पार्सल कराने की प्रक्रिया क्या है और इसमें कितना खर्च आता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Bike Parcel - फोटो : AI
अक्सर लोग जब एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते हैं, तो उन्हें अपनी बाइक उस शहर में ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप भारतीय रेलवे की पार्सल सेवा का इस्तेमाल बाइक को एक शहर से दूसरे शहर भेजने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के मुकाबले सस्ता और भरोसेमंद माना जाता है। अगर आप ट्रांसफर, पढ़ाई या किसी और वजह से अपनी बाइक दूसरी जगह भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की पार्सल सेवा की मदद से आप अपनी बाइक को दूसरे शहर में भिजवा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Bike Parcel - फोटो : AdobeStock
बाइक भेजने के लिए सबसे पहले आपको बुकिंग करनी होती है। इसके लिए आप रेलवे के पार्सल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं या सीधे नजदीकी रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं। दोनों तरीकों में आपको फॉरवर्डिंग नोट भरना होता है, जिसमें बाइक की पूरी जानकारी देनी होती है। ऑनलाइन सिस्टम आपको ट्रेनों की उपलब्धता और अनुमानित किराया भी दिखा देता है, जिससे योजना बनाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Bike Parcel - फोटो : AdobeStock
स्टेशन पर बाइक जमा करने के बाद उसका वजन किया जाता है और दूरी के आधार पर अंतिम शुल्क तय होता है। भुगतान करने के बाद आपको रेलवे रसीद मिलती है, जिसे संभालकर रखना जरूरी होता है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को एक अतिरिक्त सुविधा मिलती है, जिसमें वे ट्रैक एंड ट्रेस के जरिए बाइक की लोकेशन देख सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways Bike Parcel - फोटो : AdobeStock
वहीं बाइक पहुंचने पर मोबाइल पर सूचना भी मिल जाती है, जिससे समय पर डिलीवरी लेना आसान होता है। खर्च की बात करें तो रेलवे से बाइक भेजना किफायती होता है। आम तौर पर 500 किलोमीटर तक के लिए करीब 1200 रुपये के आसपास खर्च आता है, हालांकि यह बाइक के वजन और दूरी के अनुसार बदल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Bike Parcel - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा पैकिंग के लिए अलग से 300 से 500 रुपये तक खर्च हो सकता है। सही पैकिंग कराने से हेडलाइट और इंडिकेटर को नुकसान से बचाया जा सकता है। बुकिंग के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है, जैसे आरसी, इंश्योरेंस और पहचान पत्र। साथ ही सबसे जरूरी नियम यह है कि बाइक की पेट्रोल टंकी पूरी तरह खाली होनी चाहिए। अगर जांच में पेट्रोल पाया गया तो जुर्माना लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें