फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर टूट जाए नंबर प्लेट तो चालान से बचने के लिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन ऑर्डर, जानें तरीका

Thu, 26 Dec 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना जरूरी होता है जिसमें से एक गाड़ी में नंबर प्लेट का होना है।
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
High Security Number Plate: हम जब सड़क पर गाड़ी से चलते हैं तो हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि हम नियमों का पालन करें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारा चालान कट सकता है। इसके लिए जरूरी हो जाता है कि हम नियमों का ध्यान रखें और पालन करें। जैसे, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनें और ठीक ऐसे ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।

ठीक इसी तरह ये भी जरूरी हो जाता है कि आपकी गाड़ी में नंबर प्लेट जरूर लगी हो। अगर आपकी गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं है या ये टूट गई है तो आपका चालान कट सकता है। इसलिए नंबर प्लेट जरूर लगवा लें। आप चाहें तो अपने घर बैठे ही नई नंबर प्लेट ऑर्डर कर सकते हैं। इसे मंगवाना बेहद आसान है जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
जुर्माना लग सकता है
  • अगर आपकी नंबर प्लेट टूट गई है या नंबर प्लेट गाड़ी पर नहीं है या फिर नंबर प्लेट के नंबर मिट गए हैं आदि। वहीं, आप इन सबके बावजूद भी गाड़ी चलाते हैं तो आपका चालान कट सकता है। आप पर मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर प्लेट ऑर्डर करने का ये है तरीका:-

पहला स्टेप
  • आपकी गाड़ी की भी नंबर प्लेट टूट गई है या ये खराब हो गई है आदि। ऐसे में आपको नई नंबर प्लेट ऑर्डर कर लेनी चाहिए
  • आपको नई नंबर प्लेट  ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना है
  • इसके बाद पोर्टल पर आपको मेन पेज पर जाना है

4 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आप जब पोर्टल पर जाएंगे तो आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको यहां पर दिए हुए 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपकी गाड़ी की कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी
  • जैसे, आपको अपना राज्य, गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर यहां भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट घर पर मंगवानी है या फिर शोरूम में मंगवानी है
  • फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है
  • अब आपको सबमिट पर क्लिक करना है
  • फिर आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और कुछ दिनों के भीतर आपके घर पर नंबर प्लेट पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें