आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, और वो भी स्मार्टफोन का। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों या फिर बुजुर्ग, हर किसी के हाथ में आपको आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। वहीं, सबसे ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल युवा लोग करते हैं। मोबाइल में बैंकिंग का इस्तेमाल करना हो, गेम खेलना हो, तस्वीरें क्लिक करनी हो, वीडियो बनानी हो आदि सबकुछ मोबाइल फोन के जरिए हो जाता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि मोबाइल की उपयोगिता कितनी बढ़ गई है। वहीं, आजकल के स्मार्टफोन काफी सिक्योरिटी के साथ भी आते हैं। इसमें मोबाइल फोन में मौजूद सिक्योरिटी या फिर कई तरह के एप द्वारा लोग अपनी गैलरी, सोशल मीडिया एप और कॉन्टेक्ट लिस्ट को छुपा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किसी की गैलरी को बिना कोई पासवर्ड डाले एक ट्रिक से खोल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। लेकिन उम्मीद है कि आप इसका गलत इस्तेमाल तो बिल्कुल भी नहीं करेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...