आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज कई जरूरी कामों को करने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसी वजह से पारदर्शिता बनाने के उद्देश्य से आधार कार्ड को दूसरे कई जरूरी दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। देश भर में कई लोग अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेजों के साथ लिंक करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट के साथ कैसे लिंक कर सकते हैं? आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काम आप घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से आसानी से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से -