फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से ऐसे करा लें लिंक, फिर आपको भी मिलने लगेंगे ये फायदे

Mon, 20 Jun 2022 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
irctc aadhar link benefits: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
बात जब भी एक सुहावने और बजट वाली यात्रा की होती है, तो लोग सबसे पहले भारतीय ट्रेन को यात्रा के लिए चुनते हैं। रोजाना काफी बड़ी संख्या में ट्रेनें एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। जनरल से लेकर एसी कोच तक से आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, शौचालय और खानपान की सुविधा भी ट्रेन में मिलती है। बस करना ये होता है कि आपको जब भी ट्रेन की यात्रा करनी है, तो आप टिकट बुक कर सकते हैं। जहां कई लोग टिकट घर से टिकट खरीदते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब लोग ऑनलाइन टिकट काफी ज्यादा बुक करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप हर महीने ज्यादा ट्रेन टिकट बुक कर पाएं, तो फिर आपको एक काम करना होगा कि आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करना होगा। तो चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
irctc aadhar link benefits: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें - फोटो : istock
होगा ये फायदा
  • अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आप हर महीने 12 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने अकाउंट को आधार से लिंक कराते हैं, तो आप हर महीने 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
irctc aadhar link benefits: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें - फोटो : istock
ऐसे करा सकते हैं लिंक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी हर महीने ज्यादा ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर विजिट करना होगा। यहां पर जाकर अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

4 of 5
irctc aadhar link benefits: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब माय अकाउंट पर क्लिक करें, और आपको आगे आधार लिंक करने का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर क्लिक करके आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
irctc aadhar link benefits: आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। ऐसा करते ही आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें