फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Link: IRCTC अकाउंट से आधार कैसे करें लिंक? इस तरीके से करवा लें, वरना नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक

Thu, 15 Jan 2026 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar IRCTC Account Ko Kaise Link Karein: आधार कार्ड को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप ट्रेन टिकट बुक नहीं करवा पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? - फोटो : Amar Ujala
IRCTC Account Aadhaar Card Link Process In Hindi: भारतीय ट्रेनों से हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कोई जनरल बोगी में तो कोई एसी क्लास आदि में सफर करते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है जिसे आप ऑफलाइन या ऑनलाइन ले सकते हैं।

वैसे, तो आज के समय में एक बड़ा तबका ऑनलाइन ही ट्रेन टिकट बुक करता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके आईआरसीटीसी अकाउंट (ये वो अकाउंट है जिससे ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक होती है) से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो आप ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे? इसलिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से जरूर लिंक करवा लें जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवाया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या है नया नियम?
  • ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट में सिर्फ वे ही लोग ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे जो आधार प्रमाणित है यानी जिन लोगों का आधार कार्ड उनके आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है
  • 1 अक्तूबर 2025 से ये नियम लागू हो चुका है
  • अब आधार वेरिफाइड यूजर्स को एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक जनरल रिजर्व्ड टिकट बुक करने की इजाजत होगी
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें लिंक?

पहला स्टेप
  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर जाना है
  • यहां पर जाकर लॉगिन कर लें
  • फिर 'My Account' वाले सेक्शन में जाएं
  • इसके बाद 'Authenticate User' पर क्लिक करना है

4 of 5
IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब 'आधार' नंबर या फिर 'Virtual Id' भरें
  • इसके बाद 'Verify Details' पर क्लिक करें
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें
  • इसके बाद आपका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें लिंक हुआ या नहीं?
  • आपको अपने IRCTC अकाउंट को फिर से लॉगिन करना है
  • अब अगर यूजरनेम के आगे ग्रीन टिकट दिखाई दें, तो मतलब ये लिंक हो चुका है
  • वैसे, My Account में जाकर Authenticate User विकल्प पर क्लिक करके भी आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें