फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बाजार में बिक रहा मिलावटी आटा, ऐसे करें असली और नकली आटे में पहचान

Fri, 10 Mar 2023 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Wheat Flour Adulteration - फोटो : iStock
How To Know Wheat Flour Is Adulterated Or Not: इन दिनों बाजार में बिकने वाले चीनी, सरसों का तेल, मावा कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं बीते कुछ समय में बाजार में बिकने वाले आटे में भी मिलावट की शिकायतें सामने निकलकर आ रही हैं। हम सभी लोग रोजाना आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं। वहीं अगर आटा ही मिलावटी आ रहा है। ऐसे में मिलावटी आटे की रोटी का सेवन करने पर हमको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इससे हमारे शरीर के भीतर कई तरह की बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। सवाल उठता है कि आखिर बाजार में बिक रहे मिलावटी आटे की पहचान कैसे की जाए? इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Wheat Flour Adulteration - फोटो : iStock
कई बार देखने को मिला है कि आटे में मिलावट को अंजाम देने के लिए मिलावटखोर उसमें चॉक पाउडर को मिला देते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको टेस्ट ट्यूब लेना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Wheat Flour Adulteration - फोटो : iStock
इसके बाद उसमें आपको आटे के साथ हाइड्रोक्लोरिक एसिड को मिलाना है। इससे आप आटे में मिले चॉक पाउडर के बारे में पता लगा सकते हैं। इस उपाय को अपनाकर आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका आटा असली है या नकली। 

Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर दे रहा है गर्म हवा, तो शिमला जैसी ठंडक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

4 of 5
Wheat Flour Adulteration - फोटो : iStock
आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच आटा डालकर भी उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद अगर आटे में कुछ तैरता हुआ दिखाई देता है। इस स्थिति में आपके आटे में मिलावट की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Wheat Flour Adulteration - फोटो : iStock
असली और नकली आटे की पहचान आप उसको देखकर भी कर सकते हैं। अगर आटा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में समझ जाइए कि दुकान पर बिक रहा आटा नकली है।

LIC: बच्चों की पढ़ाई लिखाई की चिंता होगी खत्म, एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करके उनके भविष्य को दें नई उड़ान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें