फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया ध्यान दें: आपका आधार कार्ड असली है या नकली? घर बैठे मिनटों में ऐसे लगाएं पता, नहीं होगी बाद में दिक्कत

Tue, 05 Apr 2022 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
आज के दौर में अगर सबसे ज्यादा जरूरी कोई दस्तावेज है, तो वो शायद आपका आधार कार्ड ही है। दरअसल, इसके न होने पर हमारे कई काम अटक सकते हैं। एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें एक 12 अंकों का यूनिक नंबर भी होता है। इसके अलावा आधार कार्ड में लोगों की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है। वहीं, आधार कार्ड के जरिए जालसाज फ्रॉड भी कर रहे हैं, जबकि कुछ जालसाज लोगों का नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? क्योंकि मन में इसको लेकर उलझन जरूर रहती है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपका आधार नकली तो नहीं है, तो इसके लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। इसके जरिए आप घर बैठे ही मिनटों में आधार कार्ड के असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
ऐसे जान सकते हैं आधार असली है या नकली:-

स्टेप 1
  • अगर आपके मन में अपने आधार कार्ड को लेकर कोई संदेह है कि कहीं ये नकली तो नहीं? ऐसे में आपको ये जानने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना है। जबकि, आप सीधे आधार के इस https://resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • जैसे ही आप इस लिंक को अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर खोलेंगे, तो आपके सामने यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी। यहां पर आपको 'माय आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

4 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद यहां पर क्लिक करते ही आपको 'आधार वेरिफाई' वाले ऑप्शन में जाकर 'आधार नंबर' पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन

5 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जिसमें एक बॉक्स में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपको 'वेरिफाई' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे पता करें आधार कार्ड नकली है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • जैसे ही आप वेरिफाई पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर दिखा देगा कि आपके आधार कार्ड का स्टेटस क्या है। अगर आपका आधार कार्ड नकली होगा, तो यहां पर इनवैलिड आधार नंबर आएगा। जबकि आधार नंबर के मौजूद होने पर ऑपरेशनल लिखकर आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें