फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cibil Score: खराब CIBIL स्कोर के कारण लोन लेने में आ रही है दिक्कत, तो ऐसे करें उसको ठीक

Thu, 15 Dec 2022 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Improve CIBIL Score - फोटो : Istock
How to Improve CIBIL Score: बच्चों की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए अक्सर हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा कई बार लोग अपने दूसरे जरूरी कार्यों के लिए पर्सनल लोन या होम लोन भी लेते हैं। हालांकि, लोन लेने की प्रक्रिया में सिबिल स्कोर एक अहम रोल निभाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब होता है। इस स्थिति में आपको लोन लेते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। यहां तक की लोन की राशि को अप्रूव होने में कई अड़चनें आ सकती हैं। ऐसे में अच्छे सिबिल स्कोर का होना काफी जरूरी है। लोन लेने की प्रक्रिया में व्यक्ति का सिबिल स्कोर एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है। ऐसे में आपके लोन को तुरंत अप्रूव कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to Improve CIBIL Score - फोटो : Istock
मानकों के आधार पर 700 से ऊपर के सिबिल स्कोर को अच्छा माना गया है। अगर आपने पहले से किसी प्रकार का पर्सनल लोन, होम लोन या ऑटो लोन ले रखा है। इस स्थिति में आपको इसके ईएमआई का भुगतान समय-समय पर करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
How to Improve CIBIL Score - फोटो : Istock
समय-समय पर ईएमआई का भुगतान करने से आपका सिबिल स्कोर खराब नहीं होगा। ऐसे में अगर आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको निश्चित समय पर अपने ईएमआई का भुगतान करते रहना चाहिए। 

Labour Card: इस आसान तरीके से बनवाएं अपना श्रमिक कार्ड, मिलता है कई योजनाओं का सीधा लाभ

4 of 5
How to Improve CIBIL Score - फोटो : अमर उजाला
आपको अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी सावधानी से करना चाहिए। अपने क्रेडिट लिमिट का पूरा उपयोग न करें। ज्यादा जरूरत न हो, इस स्थिति में आपको क्रेडिट लिमिट का 30 से 40 फीसदी ही उपयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Improve CIBIL Score - फोटो : Istock
कई बार देखने को मिलता है कि लोग एक साथ कई लोन ले लेते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। कोशिश करें कि पुराने कर्ज को चुकाने के बाद ही नए लोन के लिए अप्लाई करें। इससे आपकी वित्तीय सेहत ठीक रहेगी।  

Aadhaar Card: कहीं किरायेदार ने तो नहीं दिया आपको नकली आधार कार्ड, ऐसे करें उसकी वास्तविकता की पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें