फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 और 20 रुपये के असली और नकली सिक्कों पहचान कैसे करें? यहां जानें RBI का मानक

Tue, 15 Sep 2026 02:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Identify Real vs Fake 10 And 20 Rupee Coins: इन दिनों बाजार में 10 और 20 रुपये के कई नकली सिक्के होने की आशंका है, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये डर है कि अगर उनके हाथ में सिक्का आता है तो आखिर वो कैसे ये तय कर पाएंगे कि वो असली है या नकली। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
10 और 20 रुपये के सिक्के असली नकली - फोटो : AI
Identify Fake 10 Rupee Coin India: बाजार में 10 और 20 रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल रोजाना की खरीदारी में धड़ल्ले से होता है। मगर हाल के दिनों में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है जो धड़ल्ले से 10 और 20 रुपये के नकली सिक्के ढाल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय बाजार में लगभग 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के घूम रहे हैं। यही वजह है कि कई बार दुकानदार और आम लोग इन सिक्कों को लेने से कतराने लगते हैं और मन में ठगे जाने का डर बैठ जाता है।

हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने असली और नकली सिक्कों की पहचान के लिए कुछ खास मानक तय किए हैं। अगर आप इन आसान तरीकों को समझ लें, तो कोई भी आपको नकली सिक्का नहीं पकड़ा पाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं असली सिक्का पहचानने की आसान ट्रिक्स क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरबीआई के अनुसार ऐसे पहचानें असली 10 रुपये का सिक्का - फोटो : AI
आरबीआई के अनुसार ऐसे पहचानें असली 10 रुपये का सिक्का
  • आरबीआई के मानकों के अनुसार 10 रुपये का असली सिक्का पूरी तरह से गोलाकार होता है और इसका वजन 7.71 ग्राम से 7.74 ग्राम के बीच होता है।
  • इसका व्यास 27 मिमी और मोटाई 1.8 मिमी होती है, जबकि इसके किनारे बिल्कुल प्लेन (बिना खांचे वाले) होते हैं। यह दो धातुओं (बाय-मेटेलिक) से बना होता है, जिसमें बाहरी रिंग एल्युमिनियम-कांस्य की (पीली) और बीच का हिस्सा कॉपर-निकेल का (सिल्वर) होता है।
विज्ञापन

3 of 5
20 रुपये के सिक्के की बनावट और खास पहचान - फोटो : AI
20 रुपये के सिक्के की बनावट और खास पहचान
  • 20 रुपये का असली सिक्का 12 कोनों वाली बहुभुज आकृति में आता है, जिसका वजन 8.54 ग्राम और व्यास 27 मिमी होता है। 
  • यह सिक्का भी बाय-मेटेलिक है, जिसमें बाहरी रिंग निकेल सिल्वर और बीच का हिस्सा निकेल ब्रास का बना होता है। 
  • इसके अलावा आरबीआई ने इसे विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के अनुकूल डिजाइन किया है ताकि वे छूकर आसानी से इसकी पहचान कर सकें।

4 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
सिक्के का वजन, किनारा और फिनिशिंग जांचें
  • असली और नकली सिक्के का फर्क आप उसकी फिनिशिंग देखकर तुरंत पकड़ सकते हैं।
  • नकली सिक्का की फिनिशिंग अक्सर खराब होती है और किनारे पर खुरदरा महसूस होता है और उसका वजन आरबीआई के मानकों से मेल नहीं खाता।
  • वहीं असली सिक्के में दोनों धातुओं का जोड़ एकदम सीमलेस होता है। इसके अलावा असली सिक्के पर बना अशोक स्तंभ और लिखावट बेहद साफ और उभरी हुई दिखाई देती है, जबकि नकली में यह धुंधली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरबीआई - फोटो : PTI
ठगी से बचें और सही सिक्के का ही करें लेनदेन
  • अगर कोई आपको 10 या 20 का ऐसा सिक्का दे जिसके किनारों की बनावट खराब हो या धातु की चमक नकली लगे, तो उसके मानकों का मिलान जरूर करें।
  • आरबीआई के इन आसान भौतिक मानकों की जानकारी रखकर आप नकली सिक्कों के जरिए होने वाली ठगी से खुद को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।
  • बाजार में लेन-देन करते समय हमेशा सिक्के की मोटाई, 12 कोनों वाली बनावट या बाय-मेटेलिक रिंग के जोड़ को ध्यान से चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें