Ghee Adulteration: लोग अपने खाने में कई चीजों को इसलिए शामिल करते हैं, ताकि उसका फायदा उनके शरीर को मिल सके। जैसे- घी को ही ले लीजिए। इसके सेवन से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में कई लोग खुद अपने घर पर घी बनाते हैं, पर ऐसा सभी नहीं कर पाते हैं और एक बड़ी संख्या में लोग मार्केट से ही घी खरीदते हैं। ऐसे में देखने पर आता है कि लोगों को शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी घी बेचा जाता है। वहीं, इस घी का सेवन करने से शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप ये पहचान कर पाए कि कौन सा घी असली है और कौन सा नकली, तो आप ऐसा कुछ तरीकों की मदद से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप असली और नकली घी के बीच अंतर करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...