फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के अंडे? असली-नकली में ऐसे लगाएं पता

Thu, 21 Dec 2023 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक के अंडे को कैसे पहचानें? - फोटो : Istock
Identify Fake Eggs: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों के पास सहीं समय पर खाना खाने का वक्त भी नहीं होता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप जिस चीज का भी सेवन करें, वो हेल्दी हो और पौष्टिक आहारों से भरपूर हो आदि। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं और सर्दियों के मौसम में तो अंडा खाने वाले लोग इसका भी सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसमें उचित प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, लेकिन क्या आप जो अंडे खा रहे हैं, वो असली है? कहीं ये अंडे प्लास्टिक के तो नहीं हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडों की बिक्री बाजारों में हो रही है। ऐसे में आप जब भी अंडा खरीदें, तो सेवन से पहले कुछ तरीकों को अपनाकर आप असली-नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्लास्टिक के अंडे को कैसे पहचानें? - फोटो : pexel
ऐसे कर सकते हैं असली-नकली में फर्क:-

तरीका नंबर 1
  • असली-नकली अंडे का पता करने के लिए आप अंडे को आग के पास ले जा सकते हैं। इस दौरान अगर अंडा आग नहीं पकड़ता है, तो ये असली हो सकता है। पर अगर अंडे से प्लास्टिक जैसी बदबू आए, तो ये अंडा प्लास्टिक का हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्लास्टिक के अंडे को कैसे पहचानें? - फोटो : iStock
तरीका नंबर 2
  • जब भी अंडा खरीदें, तो आप एक काम कर सकते हैं कि अंडे को कान के पास ले जाकर हिला सकते हैं। इस दौरान ध्यान दें कि क्या अंदर से कोई आवाज आ रही है। अगर आवाज नहीं आ रही है, तो ये संकेत बताता है कि अंडा असली हो सकता है। जबकि, अंडे के अंदर से आवाज आने वाला अंडा नकली हो सकता है।

4 of 5
प्लास्टिक के अंडे को कैसे पहचानें? - फोटो : iStock
तरीका नंबर 3
  • कभी भी अंडे की चमक देखकर उसे न खरीदें। कई लोग सोचते हैं कि अंडा चमक रहा है, तो ये सही ही होगा। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि नकली अंडा असली के मुकाबले ज्यादा चमक वाला होता है। इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लास्टिक के अंडे को कैसे पहचानें? - फोटो : istock
तरीका नंबर 4
  • जब भी आप अंडा खरीदें, तो आप अंडे को हाथ से छूकर ये जान सकते हैं कि ये असली है या नकली। दरअसल, अंडे को छूते समय ये ध्यान दें कि ये खुरदुरा है या चिकना है। अगर अंडा चिकना है, तो ये असली हो सकता है, लेकिन खुरदुरा अंडा नकली हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें