फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे खरीदने वाले ध्यान दें: ग्रीन पटाखे असली हैं या नकली? जानें कैसे करें क्यूआर कोड से पहचान

Tue, 03 Nov 2026 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Green Crackers: असली ग्रीन पटाखों की पहचान CSIR-NEERI के आधिकारिक लोगो और खास क्यूआर कोड से की जा सकती है
  • दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदते समय ये जरूर चेक करें कि वो असली पटाखे हैं या फिर नकली
विज्ञापन
1 of 5
ग्रीन पटाखे असली हैं या नकली, कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Diwali 2026 Green Crackers: दिवाली का त्योहार हो और पटाखों की बात न हो, ऐसा शायद ही देखने को मिलता है। हालांकि, पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता को खराब करता है। इसी समस्या को कम करने के लिए बाजार में ग्रीन पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। 

यही नहीं, खुद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के मौके पर सिर्फ 2 दिनों के लिए सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है। इन पटाखों को सामान्य पटाखों के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, लेकिन सोचिए कि आप जो ग्रीन पटाखे खरीद रहे हैं, वो नकली हैं तो फिर क्या होगा? इसलिए आप ये खुद चेक कर सकते हैं जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ग्रीन पटाखों को बनाने का तरीका। - फोटो : अमर उजाला
क्या होते हैं ग्रीन पटाखे?
  • ग्रीन पटाखे CSIR यानी वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद और NEERI यानी राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान की विकसित तकनीक पर आधारित होते हैं
  • इनमें रासायनिक संरचना और कच्चे माल में बदलाव करके उत्सर्जन कम करने का प्रयास किया जाता है
  • CSIR-NEERI के अनुसार, निर्धारित मानकों के तहत इनसे निकलने वाले पार्टिकुलेट मैटर में सामान्य पटाखों की तुलना में कम से कम 30 प्रतिशत की कमी का लक्ष्य रखा गया है
  • इनकी प्रमुख श्रेणियों में SWAS, STAR और SAFAL शामिल हैं
विज्ञापन

3 of 5
ग्रीन पटाखे असली हैं या नकली, कैसे चेक करें? - फोटो : अमर उजाला
असली ग्रीन पटाखों की पहचान कैसे करें?
  • ग्रीन पटाखे खरीदते समय केवल पैकेट पर लिखे 'ग्रीन' या 'इको फ्रेंडली' शब्दों पर भरोसा न करें
  • असली ग्रीन पटाखों के पैकेट पर CSIR-NEERI का आधिकारिक ग्रीन फायरवर्क्स लोगो और एक खास क्यूआर कोड होता है

4 of 5
ग्रीन पटाखे असली हैं या नकली, कैसे चेक करें? - फोटो : AI Generated
  • अगर पटाखे के पैकेट पर क्यूआर कोड नहीं है या उस क्यूआर कोड को स्कैन करके सही जानकारी नहीं आ रही है, तो ऐसे पटाखों को खरीदने से बचें
  • इसके अलावा पैकेट पर पटाखे बनाने वाली कंपनी का नाम और जरूरी पंजीकरण संबंधी जानकारी भी होती हैं
  • पटाखे हमेशा ऐसी दुकान से खरीदें जिसे पटाखे बेचने का लाइसेंस मिला हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीन पटाखे असली हैं या नकली, कैसे चेक करें? - फोटो : AI Generated
क्यूआर कोड स्कैन करके कैसे पता करें असली-नकली ग्रीन पटाखों का?
  • सबसे पहले पटाखे के पैकेट पर दिया गया क्यूआर कोड देखें
  • फिर अपने स्मार्टफोन में CSIR-NEERI Green क्यूआर Code एप खोलें और पैकेट पर बने क्यूआर को स्कैन करें
  • स्कैन करने के बाद मिलने वाली जानकारी चेक करें और पैकेट पर दी गई जानकारी से मिलाएं
  • अगर ये दोनों एक हैं, तो ये पटाखे सही ग्रीन पटाखे हो सकते हैं
  • वहीं, अगर क्यूआर स्कैन करने पर जानकारी मैच नहीं करती है या कोई जानकारी नहीं मिलती है, तो ऐसे पटाखों को खरीदने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें