फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Medicines: कहीं आप भी तो नहीं ला रहे मेडिकल स्टोर से खरीदकर नकली दवाएं, ऐसे करें पहचान

Mon, 11 Mar 2024 08:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
विभिन्न रोगों के इलाज में दवाओं की काफी उपयोगिता है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर हमें स्वस्थ करने में दवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा कई दवाएं ऐसी भी होती हैं, जो रोगों के प्रकोप से हमें बचाने का काम करती हैं। ऐसे में हमारी सेहत को दुरुस्त रखने में दवाओं की काफी उपयोगिता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों कई मेडिकल स्टोर पर असली के नाम पर लोगों को नकली दवाएं बेची जा रही हैं। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। ऐसे में कई बार लोग इन नकली दवाओं का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने पर आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
दवाओं की वास्तविकता के बारे में आप उसकी पैकेजिंग देखकर पता कर सकते हैं। आपको बता दें कि जो नकली दवाएं होती हैं। उनकी पैकेजिंग ठीक ढंग से नहीं की जाती है। इसके अलावा नकली दवाओं की पैकेजिंग के ऊपर संबंधित दवा के बारे में स्पष्ट जानकारी भी नहीं लिखी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
इसके उलट असली दवाओं की पैकेजिंग ठीक ढंग से की जाती है और उस पर दवा के विषय में हर जानकारी को स्पष्ट ढंग से उल्लेखित किया जाता है।  

4 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
आज के समय कई दवाओं पर क्यूआर कोड भी बना आ रहा है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करके आप आसनी से दवा के बारे में हर जानकारी को जान सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
आप जब भी मेडिकल स्टोर से दवाओं को खरीदें। उसके बाद उस दवा को अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। आपका डॉक्टर आसानी से इस बारे में बता देगा कि दवा असली है या नकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें