फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: 140, 1600 और 1601 नंबर से कॉल आए तो कैसे जानें कौन कर रहा है कॉल? यहां समझें

Fri, 27 Nov 2026 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मोबाइल पर आने वाली हर अनजान कॉल एक जैसी नहीं होती
  • 140, 1600 और 1601 नंबर सीरीज को अलग-अलग तरह की कॉल आपको आ सकती हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
कौन कर रहा है आपको कॉल? - फोटो : Amar Ujala AI
मोबाइल फोन पर रोजाना कई तरह की कॉल आती हैं। कभी बैंक के नाम पर फोन आता है, तो कभी किसी कंपनी की तरफ से ऑफर बताया जाता है। कई बार बिजली बिल, गैस कनेक्शन या पार्सल डिलीवरी से जुड़ी जानकारी देने के लिए भी फोन किया जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कौन सी कॉल जरूरी है और कौन सी नहीं?

इसी परेशानी को कम करने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने अलग-अलग कॉल के लिए विशेष नंबर सीरीज निर्धारित की हैं। इनमें 140, 1600 और 1601 शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं किस नंबर से कौन से कॉल आपको आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कौन कर रहा है आपको कॉल? - फोटो : Adobe Stock
140 नंबर से कॉल आए तो क्या समझें?
  • अगर आपके मोबाइल पर 140 से शुरू होने वाले नंबर से फोन आता है, तो इसे प्रमोशनल कॉल की कैटेगरी में रखा जाता है
  • ऐसी कॉल का इस्तेमाल कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं और ऑफर का प्रचार करने के लिए करती हैं
  • उदाहरण के तौर पर बैंकिंग ऑफर, बीमा पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड आदि से जुड़ी कॉल इस 140 सीरीज से की जाती है
विज्ञापन

3 of 5
कौन कर रहा है आपको कॉल? - फोटो : Adobe Stock
1600 नंबर से कौन करता है कॉल?
  • 1600 नंबर सीरीज को जरूरी सर्विस और ट्रांजेक्शन से जुड़ी कॉल के लिए निर्धारित किया गया है
  • इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र की विनियमित संस्थाएं करती हैं
  • इसके अलावा सरकारी विभागों की ओर से आम जनता को किए जाने वाले सेवा संबंधी फोन भी 1600 सीरीज से ही किए जाते हैं
  • इसमें बैंक खाते से जुड़े जरूरी अपडेट, वित्तीय लेन-देन की जानकारी और सरकारी सेवाओं से जुड़ी कॉल आदि शामिल होती हैं

4 of 5
कौन कर रहा है आपको कॉल? - फोटो : Adobe Stock
1601 नंबर से कॉल आए तो कौन करता है संपर्क?
  • 1601 नंबर सीरीज को 10 अगस्त 2026 को सेवा और लेन-देन से जुड़ी कॉल के लिए शुरू किया गया
  • इसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों के लिए तय किया गया है, जो बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र की 1600 सीरीज से अलग हैं
  • इसमें मुख्य रूप से तीन तरह की सेवाएं शामिल हैं, पहली बिजली वितरण कंपनियां और पानी की उपयोगिता सेवाएं
  • दूसरी है एलपीजी और सिटी गैस वितरण कंपनियां और तीसरी है कूरियर, लॉजिस्टिक्स और पार्सल डिलीवरी कंपनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन कर रहा है आपको कॉल? - फोटो : Adobe Stock
क्या इन नंबरों से आने वाली हर कॉल पर भरोसा कर सकते हैं?
  • यहां एक बात समझना जरूरी है कि केवल नंबर देखकर किसी कॉल करने वाले व्यक्ति की पूरी पहचान नहीं की जा सकती
  • ये नंबर सीरीज कॉल की कैटेगरी और संबंधित सेवा क्षेत्र को पहचानने में मदद करती हैं
  • इसलिए ध्यान रखें कि किसी भी कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी, एटीएम पिन, पासवर्ड या ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें