फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में मिठाई खरीदते समय असली-नकली की पहचान कैसे करें? चेक करें कहीं आप तो घर नहीं ला रहे मिलावटी स्वीट

Mon, 05 Oct 2026 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी रहता है। मिठाई खरीदते समय रंग, गंध, बनावट, पैकेजिंग और बिल जैसी बातों पर ध्यान देकर सावधानी बरती जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
त्योहारों का मौसम आते ही बाजार सज जाते हैं और मिठाइयों की दुकानों पर कई तरह की मिठाइयां बिकने लगती हैं। ऐसे में लोग परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीदते हैं। ऐसे समय में मिठाई की बढ़ी हुई मांग के बीच मिठाई की क्वालिटी को लेकर सावधान रहना भी जरूरी है।

खासकर खोया, पनीर, दूध और घी से बनी मिठाइयों में मिलावट होने की कई खबरें सामने आती हैं। तो चलिए जानते हैं इस नवरात्रि या दिवाली-छठ के मौके पर कहीं आप भी मिलावटी मिठाई घर न ले आए। ऐसे में आप मिलावटी मिठाई की पहचान करने के तरीकों के बारे में यहां जान सकते हैं। खासतौर पर त्योहारी सीजन में तो मिठाई में मिलावट के कई मामले सामने आते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
मिलावटी मिठाई की पहचान कैसे करें?

रंग देखकर खरीदारी न करें
  • मिठाई का बहुत ज्यादा चमकीला या असामान्य रंग देखकर उसे पसंद करने की बजाय थोड़ा सावधान रहें
  • कुछ मिठाइयों में जरूरत से ज्यादा रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है
  • खासकर ऐसी मिठाई खरीदने से बचें जिसका रंग प्राकृतिक रूप से मिलने वाले रंग से बिल्कुल अलग और बहुत तेज नजर आए
विज्ञापन

3 of 5
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
मिठाई की गंध और बनावट पर ध्यान दें
  • मिठाई खरीदते समय उसकी सामान्य गंध पर भी ध्यान देना चाहिए
  • अगर उसमें अजीब, बासी या खराब गंध आ रही है तो उसे न खरीदें
  • इसी तरह मिठाई बहुत ज्यादा चिपचिपी, असामान्य रूप से कठोर या खराब बनावट वाली लगे तो भी सावधानी बरतें

4 of 5
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
चांदी के वर्क को लेकर भी रहें सतर्क
  • कई मिठाइयों पर खाने वाली चांदी का वर्क लगाया जाता है जिसे देखकर लोगों को लगता है कि वो मिठाई अच्छी क्वालिटी की है
  • पर सिर्फ चांदी का वर्क देखकर मिठाई की क्वालिटी को बेस्ट नहीं बताया जा सकता
  • ऐसे में मिठाई खरीदते समय यह देखना जरूरी है कि मिठाई साफ-सुथरे तरीके से रखी गई हो
  • मिठाइयां धूल-मिट्टी या खुले में न हो, इस बात को भी ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्योहारों में मिठाई खरीदते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
पैकेट वाली मिठाई लेने वाले ध्यान दें
  • अगर आप पैक्ड मिठाई खरीद रहे हैं तो पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें
  • मैन्युफैक्चरिंग या पैकिंग की तारीख, इस्तेमाल की अंतिम तारीख, सामग्री और अन्य जरूरी जानकारी जरूर चेक करें
  • पैक खुला हुआ हो, लेबल साफ न हो या पैकेजिंग खराब नजर आए तो ऐसी मिठाई लेने से बचना बेहतर है

नोट:- जिस दुकान से मिठाई खरीदें, वहां से बिल जरूर लें ताकि कुछ दिक्कत होने पर आपको परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें