फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल बोतल के नाम पर कहीं गलती से साधारण बोतल न ले लें, ऐसे करें थर्मल बोतल की पहचान

Tue, 08 Sep 2026 07:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vacuum Insulated Flask Guide Original: कई बार ऐसा होता है कि लोग थर्मल बोतल खरीदने जाते हैं और बाजार में सस्ता थर्मल बोतल जैसे दिखने वाले बोतल को खरीद लेते हैं। अब आपको बता दें कि असली थर्मल बोतल पहचानने के कुछ तरीके होते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
थर्मल बोतल की पहचान - फोटो : AI
How To Identify Original Thermal Bottle: दुकानों या ऑनलाइन मार्केट में आजकल ऐसी कई बोतलें मिलती हैं, जो दिखने में बिल्कुल थर्मल बोतल जैसी लगती हैं। हालांकि, इनमें से कई साधारण स्टील या सिंगल-वॉल बोतलें होती हैं, जो पानी को लंबे समय तक गर्म या ठंडा नहीं रख पातीं। थर्मल बोतल का मुख्य काम तापमान को कई घंटों तक बरकरार रखना होता है। 

कई बार लोग सिर्फ डिजाइन और फिनिशिंग देखकर धोखा खा जाते हैं और महंगी साधारण बोतल घर ले आते हैं। अगर आप भी नई थर्मल बोतल खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान तरीकों से उसकी असली गुणवत्ता और पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डबल-वॉल और वैक्यूम इंसुलेशन की जांच करें - फोटो : AI
डबल-वॉल और वैक्यूम इंसुलेशन की जांच करें
  • असली थर्मल बोतल की सबसे बड़ी पहचान उसका डबल-वॉल इंसुलेशन होता है। इसमें स्टील की दो परतों के बीच वैक्यूम यानी हवा रहित जगह बनाई जाती है, जो अंदर की गर्मी या ठंडक को बाहर नहीं जाने देती। 
  • खरीदते समय बोतल को हल्का ठोककर देखें या उसका वजन जांचें। डबल-वॉल इंसुलेशन वाली थर्मल बोतल साधारण स्टील बोतल की तुलना में काफी भारी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
गर्म पानी डालकर करें आसान टेस्ट - फोटो : AI
गर्म पानी डालकर करें आसान टेस्ट
  • बोतल की गुणवत्ता परखने का सबसे आसान तरीका है उसमें उबलता हुआ गर्म पानी भरें और गर्म पानी भरने के बाद बोतल के बाहरी हिस्से को छूकर देखें। 
  • अगर बोतल बाहर से तुरंत गर्म महसूस होने लगे, तो समझ जाएं कि वह साधारण बोतल है और उसमें वैक्यूम इंसुलेशन नहीं है।
  • असली थर्मल बोतल में गर्म पानी भरने के बाद भी बाहर का तापमान बिल्कुल सामान्य रहता है।

4 of 5
बोतल का ढक्कन और सील चेक करें - फोटो : AI
बोतल का ढक्कन और सील चेक करें
  • थर्मल बोतल की लीकेज और इंसुलेशन क्षमता उसके ढक्कन पर भी निर्भर करती है।
  • असली थर्मल बोतल के ढक्कन में अच्छी क्वालिटी का सिलिकॉन रिंग या रबर सील लगा होता है। यह सील हवा और पानी दोनों को बाहर निकलने से रोकती है। 
  • ढक्कन को कसकर बंद करें और बोतल को उल्टा करके देखें। अगर पानी जरा सा भी रिसता है, इसका मतलब वो साधारण बोतल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टील की क्वालिटी और आईएसआई मार्क देखें - फोटो : AI
स्टील की क्वालिटी और आईएसआई मार्क देखें
  • थर्मल बोतल हमेशा खाद्य-सुरक्षित स्टेनलेस स्टील (304 ग्रेड) से बनी होनी चाहिए। बोतल के नीचे या बॉक्स पर 'SS 304' या '18/8 स्टेनलेस स्टील' लिखा जरूर चेक करें। 
  • सस्ते और घटिया स्टील की बोतलें जल्दी खराब हो जाती हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।
  • हमेशा किसी भरोसेमंद ब्रांड और आईएसआई (ISI) मार्क वाली थर्मल बोतल ही खरीदें ताकि सही कीमत पर असली प्रोडक्ट मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें