फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? यहां जानें तरीके

Thu, 23 Apr 2026 07:45 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laal Chiti Ko Bhagane Ke Tarike: अगर आप भी अपने घर में आने वाली लाल चीटियों से परेशान हैं तो आप यहां कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं, जो आपकी मदद इन चीटियों को बिना मारे भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाल चीटियों को कैसे भगाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
How To Get Rid Of Red Ants: मौसम बदलने के साथ ही कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। जैसे, गर्मियों का मौसम आते ही घर में चीटियां आने लगती हैं और वो भी लाल वाली। ये चीटियां काटती भी हैं, इसलिए लोग इन्हें भगाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं।

ऐसे में अगर आपके घर में भी लाल चीटियां आ गई हैं, तो आप इन्हें भगाने के कुछ तरीके यहां जान सकते हैं। हो सकता है कि ये तरीके आपकी मदद कर जाएं। चलिए जानते हैं घर से लाल चीटियां भगाने के तरीके क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लाल चीटियों को कैसे भगाएं? - फोटो : Freepil.com
चीटियों को भगाने की तरीके क्या हैं?

पहला तरीका
  • पहले नींबू का रस निकाल लें और उसमें थोड़ी सूखी लाल मिर्च पाउडर डालें
  • दोनों को मिला लें और फिर वहां डालें जहां चीटियां हैं
  • घर की एंट्री या कोनों में भी आप इस मिश्रण को डाल सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
लाल चीटियों को कैसे भगाएं? - फोटो : Freepik
दूसरा तरीका
  • पहले थोड़ी चीनी लें और उसमें बोरिक एसिड मिला लें
  • फिर इस तैयार किए हुए मिश्रण को वहां डालें जहां चीटियां हैं
  • अब जैसी ही चीटी इस मिश्रण को खाती है तो वो धीरे-धीरे घर से दूर हो जाती है
  • बस ध्यान रहे कि इस मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें

4 of 5
लाल चीटियों को कैसे भगाएं? - फोटो : Adobe stock
तीसरा तरीका
  • आपको एक स्प्रे बोतल लेनी है
  • इसमें आपको सफेद सिरका और पानी डालना है
  • अब दोनों को मिला लें और फिर चीटियों वाली जगह पर स्प्रे करें
  • सिरके की खुशबू चीटियों को परेशान करती है और इससे वे भाग जाती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल चीटियों को कैसे भगाएं? - फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
  • चीटियों को भगाने के लिए आपको पुदीना लेना है
  • आप पुदीने को घर के दरवाजे और चीटियों वाली जगह पर रख सकते हैं
  • पुदीने की खुशबू से लाल चीटियां असहनीय हो जाती हैं
  • इससे चीटियां भाग जाती हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें