फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बालकनी और छत पर कबूतरों की गंदगी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके

Fri, 29 Mar 2024 11:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Get Rid Of Pigeons On Balcony And Roof - फोटो : Istock
How to get rid of pigeons on balcony and roof: घर का हर भाग उसकी सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग नियमित अपने घर की साफ सफाई करते हैं। यही नहीं कई लोग अपने घर की बालकनी को भी काफी अच्छे से सजाते हैं। वहीं दूसरी ओर अक्सर देखने को मिलता है कि घर की छतों या बालकनी पर अक्सर कबूतर काफी गंदगी कर देते हैं। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। क्योंकि एक बार सफाई करने के कुछ दिनों बाद छत और बालकनी का दोबारा वही हाल हो जाता है। अगर आप भी कबूतर द्वारा बालकनी और छत पर गंदगी फैलाए जाने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को सुलझा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How To Get Rid Of Pigeons On Balcony And Roof - फोटो : Istock
अगर आप कबूतरों की गंदगी से अपनी बालकनी में छुटकारा चाहते हैं। ऐसे में आप अपनी बालकनी में छोटे छेद वाले नेट कवरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी बालकनी में कबूतर गंदगी नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Get Rid Of Pigeons On Balcony And Roof - फोटो : Istock
आप विंड चाइम का इस्तेमाल अपनी बालकनी में कर सकते हैं। हवा चलने पर विंड चाइम से आवाज आती है। कबूतर इसकी आवाज से डरकर भाग जाते हैं। विंड चाइम को आपको ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पर हवा तेज चलती हो। 

4 of 5
How To Get Rid Of Pigeons On Balcony And Roof - फोटो : Istock
आप अपनी बालकनी में नकली पछियों को लगा सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कबूतर अपने से बड़े पक्षियों से काफी डरते हैं। ऐसे में आप अपनी बालकनी में बड़े आकार के नकली पक्षियों को रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Get Rid Of Pigeons On Balcony And Roof - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपके छत पर कबूतर काफी गंदगी फैलाते हैं। ऐसे में आप प्लास्टिक या धातु का जाल लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपकी छत पर कबूतर नहीं आएंगे।

Summer Hacks: गर्मियों में नहीं पड़ेगी फ्रिज की जरूरत, इस देसी जुगाड़ से करें पानी को ठंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें