फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: पैसों की है जरूरत, तो पैन कार्ड के जरिए भी ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानें डिटेल्स

Fri, 05 Aug 2022 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PAN Card Personal Loan - फोटो : Social Media
PAN Card Personal Loan: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज नौकरी से लेकर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग आदि कई जगह पर पैन कार्ड उपयोग में आता है। इसके अलावा वित्त से जुड़ी कई दूसरी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं क्या आपको पता है कि पैन कार्ड पर भी लोन मिलता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप में से बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि पैन कार्ड पर पर्सनल लोन का लाभ भी उठाया जा सकता है। देश में ऐसे कई बैंक्स हैं, जो पैन कार्ड डिटेल्स के आधार पर आपको 50 हजार रुपये तक का पर्सनल लोन दे सकते हैं। हालांकि, बैंक आपकी क्षमता के आधार पर कर्ज की राशि को कम या ज्यादा कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PAN Card Personal Loan - फोटो : Istock
पैन कार्ड के जरिए लोन लेने पर आपको किसी प्रकार की कोलैटरल लेने की जरूरत भी नहीं होती है। अर्थात आप बैंक में अपना बिना कुछ गिरवी रखे ही पर्सनल लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PAN Card Personal Loan - फोटो : Istock
अगर आप पैन कार्ड के जरिए लोन लेते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यह एक असुरक्षित लोन कैटेगरी में आता है। इसी वजह से बैंक पैन कार्ड पर ज्यादा बड़ी मात्रा में लोन को ऑफर नहीं करते हैं।

4 of 5
PAN Card Personal Loan - फोटो : Istock
पैन कार्ड पर मिलने वाले इस लोन का उपयोग आप अपने किसी भी खर्चे के लिए कर सकते हैं। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं होती है। अगर आप भी पैन कार्ड के जरिए बैंक में पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PAN Card Personal Loan - फोटो : Istock
पैन कार्ड के जरिए लोन लेने के लिए आपके पास कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है। इसके अलावा वेतनभोगी या सेल्फ इम्पलॉयड होने के साथ आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं। ऐसे में आपको आसानी से बैंक द्वारा पैन कार्ड पर पर्सनल लोन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें