फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Mileage Tips And Tricks: इस गियर में लंबी दौड़ लगाएगी कार, कम पेट्रोल में देगी शानदार माइलेज

Thu, 15 Jun 2023 02:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Get Good Mileage In Car - फोटो : Istock
How To Get Good Mileage In Car: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समय पर ऑफिस या किसी जरूरी जगह पर पहुंचने के लिए लोग अपने पर्सनल वाहनों का उपयोग करते हैं। हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपनी पर्सनल कार होती है। हालांकि, लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी कार काफी ज्यादा मात्रा में ईंधन की खपत करती है। इसका बुरा असर उनकी जेब पर पड़ता है। ऐसे में कार चलाते समय ईंधन की बचत कैसे की जाए? इसके लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी कोई खास नतीजा नहीं निकलता है। गौरतलब बात है कि आप कार को किस तरह चलाते हैं। इस बात पर यह निर्भर करता है कि आपकी कार कितना माइलेज देती है? अगर आप अपनी कार को सही गियर पर चलाते हैं। ऐसे में आप अपनी कार से अच्छा माइलेज पा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Get Good Mileage In Car - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि गियर का काम इंजन की ताकत और रफ्तार को पहियों तक पहुंचाना होता है। कई कारों में 1 से लेकर 5 गियर तक होते हैं। वहीं एक रिवर्स गियर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Get Good Mileage In Car - फोटो : Istock
5वें गियर पर कार को जब एक्सीलेटर दिया जाता है। उस दौरान कार काफी तेजी से चलती है। 5वें गियर पर कार की रफ्तार 60 से लेकर 80 किलोमीटर पर चली जाती है। 

4 of 5
How To Get Good Mileage In Car - फोटो : Istock
अगर आप 5वें गियर पर कार को हाईवे पर चलाते हैं। ऐसे में वह ज्यादा माइलेज देती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पहले गियर में कार के पहिए सबसे ज्यादा ताकत के साथ घूमते हैं। हालांकि, इस दौरान रोटेशन कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Get Good Mileage In Car - फोटो : Istock
इसी वजह से पहले गियर पर कार को चलाते समय वह काफी ज्यादा मात्रा में ईंधन की खपत करती है। वहीं ऑटोमेटिक गियर पर चलने वाली कारों का सिस्टम अलग होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें