फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Mileage Tips: आपकी कार दे रही है कम माइलेज, तो तुरंत करें ये काम बढ़ सकता है एवरेज

Thu, 08 Aug 2024 02:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to get good mileage from car - फोटो : Istock
हम में से कई लोगों के पास अपनी निजी कार है। कार सफर करने का काफी सुविधाजनक साधन है। हालांकि, अक्सर कई लोग कार की माइलेज को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई लोगों की शिकायत रहती है उनकी कार काफी कम माइलेज देती है। अगर आप भी अपनी कार की माइलेज को लेकर परेशान हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपकी कार अच्छी माइलेज देगी। 

आराम से करें ड्राइविंग 

अगर आप अपनी कार से अच्छी माइलेज पाना चाहते हैं तो आपको आराम से ड्राइविंग करना चाहिए। आपको तेज ड्राइविंग, हार्ड ब्रेकिंग और रश ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। यह करने से ईंधन काफी ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन

2 of 5
How to get good mileage from car - फोटो : Istock

देखभाल

आपको अपनी कार की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। समय-समय पर आप अपनी कार की सफाई और मेंटेनेंस जरूर करें। उसकी समय समय पर सर्विसिंग कराएं और इंजन ऑयल चेंज, टायर रोटेशन अलाइनमेंट और एयर फिल्टर को भी ठीक समय पर बदलवाना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
How to get good mileage from car - फोटो : Istock

वजन 

आप अपनी कार में जितना ज्यादा वजन साथ लेकर सफर करेंगे उतना ही ज्यादा फ्यूल खर्च होगा। इस कारण आपको अपनी कार में अनावश्यक चीजों को रखने से बचना चाहिए। अगर आपकी कार में कोई गैर जरूरी भारी उपकरण है तो उसको बाहर निकाल दें। 

4 of 5
How to get good mileage from car - फोटो : Istock

टायर प्रेशर

अगर आपकी कार के टायर में कम हवा है तो यह रोलिंग रेजिस्टेंस को बढ़ा सकता है। इससे कार चलाते समय ईंधन की काफी ज्यादा खपत होगी। इस कारण एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी कार के टायरों के प्रेशर की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to get good mileage from car - फोटो : Istock

सही क्वालिटी का फ्यूल

अगर आप अपनी कार से अच्छी माइलेज पाना चाहते हैं तो आपको अपनी कार में अच्छी क्वालिटी के फ्यूल का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ठीक क्वालिटी के फ्यूल का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इंजन की लाइफस्पैन कम हो सकती है और कार माइलेज भी कम देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें