Ayushman Card Free Treatment: अचानक बीमारी या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो इलाज का खर्च परिवार के बजट को बिगाड़ सकता है। कई बार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोग समय पर इलाज भी नहीं करा पाते। ऐसे में आयुष्मान कार्ड आपके काफी काम आ सकता है। दरअसल, आयुष्मान कार्ड से पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
खास बात यह है कि योजना में शामिल अस्पतालों में पात्र लाभार्थी कैशलेस इलाज करा सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि आयुष्मान कार्ड होने पर अस्पताल में जाकर किससे संपर्क करना है और मुफ्त इलाज की प्रक्रिया कैसे पूरी होती है। तो चलिए जानते हैं पूरा तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...