फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? आसान तरीका यहां जान लें नहीं होगी दिक्कत

Tue, 23 Jun 2026 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein: आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इला करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card Free Treatment: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।

पर क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • इसका मतलब होता है कि आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और हर वित्तीय वर्ष में आपके आयुष्मान कार्ड में लिमिट डाली जाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड से आप सिर्फ उन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
  • जैसे- इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं
  • आप इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search से अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल का पता कर सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?

पहला स्टेप
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • जान लें सिर्फ योजना में पंजीकृत अस्पताल में ही मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना होता है, जो इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको उस अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होता है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • वो आपके आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई करते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें