फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: बन गया है आयुष्मान कार्ड तो कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? यहां जानें तरीका

Mon, 15 Dec 2025 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kaise Muft Ilaaj Hoga: आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment Process In Hindi: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हर एक योजना के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान है। जैसे, भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि ये आयुष्मान कार्ड क्य हैं और ये किस काम आते हैं? तो जान लें कि इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। वहीं, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको ये चेक करना आना चाहिए कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है। कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
पहले आयुष्मान कार्ड का फायदा जान लें
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है जो हर साल रिन्यू होती है। ऐसे में आप अपने आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो जान लें कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना होता है जो इस योजना में पंजीकृत है
  • पंजीकृत अस्पताल कौन से हैं, ये चेक करने के लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर मांगी गई कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • अब आपको इस अस्पताल में जाना है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इन डेस्क पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी मिलते हैं
  • वे आपकी जानकारी को वेरिफाई करते हैं और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें