फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कैसे अस्पताल में करवाएं मुफ्त इलाज? यहां जानें पूरा प्रोसेस

Sat, 20 Dec 2025 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Hospital: अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment Process In Hindi: आज के समय में हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जिनकी चपेट में हम मिनटों में आ जाते हैं। इसलिए खुद को स्वस्थ रखना जरूरी है जिसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना, व्यायाम करना आदि जरूरी हो जाता है। अगर हम बीमार पड़ते हैं तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और कई मामलों में तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

पर क्या आप जानते हैं देश में आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में खुद का इलाज करवाना इनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप यहां इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले अपने शहर के अस्पताल के बारे में जानें
  • दरअसल, अगर आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब यहां मांगी गई जानकारी भरें और फिर आप जान पाएंगे कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाने का तरीका ये है

स्टेप 1
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है, तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले अपने शहर के उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • यहां अस्पताल में आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • यहां पर जाकर आपको आयुष्मान मित्र से मिलना है
  • उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है
  • फिर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको इस कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप आयुष्मान कार्ड से साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और हर साल वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डाली जाती है। मौजूदा समय में करोड़ों लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें