फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर चोरी हो जाए आयुष्मान कार्ड तो कैसे बनवा सकते हैं दोबारा? यहां जानें तरीका

Thu, 10 Jul 2025 07:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Dobara Kaise Banwa Sakte Hain: अगर आपका आयुष्मान कार्ड चोरी हो गया है या गुम हो गया है तो क्या आप इस दोबारा बनवा सकते हैं? और अगर हां, तो इसका तरीका क्या है?
विज्ञापन
1 of 5
दोबारा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Reprint Process In Hindi: आज के समय में अगर कोई बीमार हो जाए और फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़े वो भी प्राइवेट अस्पताल में, तो अच्छा खासा बिल बनना तय है। वहीं, सरकारी अस्पताल में तो लोगों का नंबर आने में ही समय लग जाता है जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना इलाज करने में कई समस्याओं का सामना करते हैं।

इसलिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चला रही है। ये योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर सोचिए ये आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो आप कैसे इस कार्ड को दोबारा बनवा सकते हैं? इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे दोबारा बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड...
विज्ञापन

2 of 5
दोबारा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के अंदर आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
दोबारा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe stock photos
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको सूचीबद्ध यानी उन अस्पतालों में जाना होता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। पीएम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई प्राइवेट अस्पताल और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं। आप अपने शहर के इन अस्पतालों में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
दोबारा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं दोबारा आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड चोरी या गुम हो गया है तो आप इसे दोबारा प्रिंट करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी को मिलें और उन्हें बताएं कि आपका कार्ड गुम या चोरी हो गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोबारा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • ऐसे में अधिकारी आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगता है
  • साथ ही आपको अपना आधार कार्ड भी यहां देना होता है
  • फिर आपकी जानकारी को सिस्टम से वेरिफाई किया जाता है
  • सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके दे दिया जाता है, जिससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें