फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का पहला चार्ट बनने के बाद भी कन्फर्म टिकट पाने का क्या है सही तरीका? जानें नियम

Mon, 05 Oct 2026 03:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Current Booking Rules: कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अचानक ट्रेन ये यात्रा करने जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोगों लोगों को ये लगता है कि चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट नहीं मिल सकता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट पाने के क्या तरीके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन चार्ट बनने के बाद टिकट - फोटो : AI
Train Ticket After Chart Prepared: अक्सर यात्रा की योजना अचानक बनने पर ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। बहुत से यात्रियों को लगता है कि ट्रेन का पहला रिजर्वेशन चार्ट बन जाने के बाद टिकट बुक करने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार पहला चार्ट बनने के बाद भी यात्रियों को कन्फर्म सीट पाने का पूरा अवसर मिलता है।

अगर आपकी वेटिंग क्लियर नहीं हुई है या आपने पहले से टिकट बुक नहीं कराया है, तो सही समय और प्रक्रिया की जानकारी से आप अंतिम समय में भी आसानी से सफर कर सकते हैं। आइए इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी ऐप पर करंट बुकिंग का करें इस्तेमाल
  • ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले पहला चार्ट बनता है। इसके बाद भी अगर ट्रेन में सीटें खाली रह जाती हैं, तो रेलवे उन्हें 'करंट बुकिंग' के तहत खोल देता है।
  • आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर करंट टिकट के जरिए आसानी से कन्फर्म सीट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनने का समय और नियम जानें
  • ट्रेन का दूसरा और अंतिम चार्ट ट्रेन के रवाना होने के समय से लगभग 30 मिनट पहले बनता है।
  • पहले और दूसरे चार्ट बनने के बीच का यह समय यात्रियों के लिए बेहद कीमती होता है। 
  • इस दौरान रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी करंट रिज़र्वेशन टिकट लिया जा सकता है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी चार्ट्स सुविधा से देखें खाली सीटें
  • अब आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं कि किस कोच में कौन-सी सीट खाली है।
  • आईआरसीटीसी पोर्टल पर 'चार्ट्स/वैकेंसी' विकल्प में जाकर ट्रेन नंबर और स्टेशन दर्ज करें।
  • यहां आपको हर क्लास और डिब्बे में बची हुई खाली सीटों का लाइव स्टेटस दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
टीटीई से संपर्क कर हैंडहेल्ड टर्मिनल द्वारा सीट पाएं
  • इसके अलावा अगर आपको ऑनलाइन टिकट नहीं मिल पाता है, तो आप प्लेटफॉर्म टिकट या जनरल टिकट लेकर ऑन-ड्यूटी टीटीई से मिल सकते हैं। 
  • बता दें कि टीटीई के पास हैंडहेल्ड मशीनें होती हैं, जो खाली सीटों की सटीक जानकारी देती हैं और वे आपको कुछ फाइन के साथ नियमानुसार तुरंत कन्फर्म रसीद काट कर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें