Pressure Cooker Safety Tips: प्रेशर कुकर आज के समय में भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वैसे तो कुकर में खाना बनाना लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होता है, मगर अक्सर खाना बनाते समय लोगों को कई तरह समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें से एक प्रमुख समस्या है कुकर की रबर का ढीला होना। जब कुकर की रबर ढीली हो जाती है, तो कुकर के अंदर दबाव ठीक से नहीं बन पाता, जिससे न सिर्फ खाना देर से पकता है, बल्कि भाप निकलने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
अक्सर लोग रबर ढीली होते ही उसे फेंककर नई खरीदने की सोचते हैं, लेकिन कुछ स्मार्ट और आसान किचन हैक्स के जरिए आप पुरानी रबर को दोबारा टाइट और काम के लायक बना सकते हैं। आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में, जहां हम 'जीरो वेस्ट' और बचत पर जोर देते हैं, वहां ये छोटे नुस्खे न सिर्फ आपके पैसे बचाते हैं, बल्कि ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी को भी दूर करते हैं। रबर का ढीला होना नेचुरल है क्योंकि लगातार गर्मी के संपर्क में रहने से रबर के कण फैल जाते हैं, लेकिन आप इसे वापस ठीक कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।