फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें काम की बात: बन चुका है आयुष्मान कार्ड, तो जानें किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Wed, 08 Jan 2025 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद कार्ड धारक को मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। अगर आपके पास भी ये कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किन अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Hospital List in Hindi: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। बात अगर भारत सरकार की योजनाओं की करें तो इनमें कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए आप आर्थिक लाभ, सब्सिडी या अन्य लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत अगर आप पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।

वहीं, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप किस अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप अस्पताल पता करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe stock
पहले जानें क्या लाभ मिलता है?
  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें कि आपको मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। आप सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

पहला स्टेप
  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपको सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • जहां पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे
  • आपको इन दिए हुए ऑप्शन में से 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है
  • अब आपको अस्पताल का प्रकार चुनना है
  • फिर आपको अस्पताल चुनना है
  • इसके बाद आपको अपना कार्ड चुनना है, जैसे आप आयुष्मान कार्ड चुनें
  • अब आप देखेंगे कि आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे आपको यहां पर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • फिर आप देखेंगे कि आपको सर्च वाला बटन दिया है जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने स्क्रीन पर आ गया है कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • अब आप चाहें तो इस अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • बस ध्यान रहे कि साथ में आयुष्मान कार्ड जरूर ले जाएं या अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर याद रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें