How to find aadhaar update centre: आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो कि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास इस कार्ड का होना काफी जरूरी है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय, स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय, बैंक खाता खुलवाने के लिए आदि कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाने के बाद उसमें गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, आप आधार कार्ड में दर्ज गलत डिटेल्स को अपडेट करा सकते हैं। यूआईडीएआई इसकी सुविधा देता है।