अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कई जरूरी काम करने होते हैं। कभी पीएफ खाते से जुड़े तो कभी कई अन्य कागजी काम। ऐसा ही एक काम है इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का। दरअसल, सैलरी वालों को इस बात की हमेशा चिंता रहती है कि वो कैसे अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं। वहीं, जो लोग सीए या टैक्स फाइल करने वाले लोगों से ये काम करवाते हैं, जिसके लिए उन्हें चार्ज देना पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों को टीडीएस के रूप में कटे हुए पैसों को वापस पाने के लिए भी रिटर्न फाइल करना होता है। अगर आप भी इस सूची में आते हैं, और आप हर बार इसके लिए परेशान रहते हैं। तो अब आपको इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही इसे फाइल कर सकते हैं। वहीं, इसकी आखिरी तारिख 31 दिसंबर दी गई है, जो कोरोना काल की वजह से बढ़ाई गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...