Illegal Construction Complaint: रिहाइशी इलाकों में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग इन जगहों पर अवैध निर्माण कर रहे होते हैं। ऐसा करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए भी बड़ा खतरा भी बन जाता है। अपने आस-पास पड़ोसी या किसी दबंग व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे या बिना नक्शे के निर्माण को देखकर अक्सर लोग शिकायत करने से कतराते हैं।
ज्यादातर लोगों के मन में ये डर रहता है कि कहीं उनका नाम उजागर होने से आपसी दुश्मनी न बढ़ जाए। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कानून में कई ऐसे सुरक्षित तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रहेगी और प्रशासन त्वरित कार्रवाई भी करेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।