Report Social Media Abuse: आज के डिजिटल दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाली-गलौज, अपशब्द या भद्दे कमेंट्स करना आम बात होती जा रही है। कई लोग यह सोचकर किसी को भी कुछ लिख देते हैं कि वे इंटरनेट के पीछे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा।
अगर किसी व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर ऐसा हो रहा है, तो इसे चुपचाप सहन करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारतीय कानून और साइबर सेल ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऑनलाइन गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ आप कानूनी शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं।