फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुले हुए कंबल को जल्दी और सही तरीके से कैसे सुखाएं? धुलने से पहले जान लें ये बातें

Wed, 25 Nov 2026 06:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • How To Dry Washed Blankets Fast?: कंबल को मरोड़ने के बजाय अतिरिक्त पानी निकालें और दो रस्सियों या चौड़ी जगह पर फैलाकर सुखाएं।
  • धूप कम होने पर पंखे की हवा चलाएं और बीच-बीच में कंबल पलटते रहें ताकि नमी जल्दी निकल जाए।
विज्ञापन
1 of 5
धुले कंबल जल्दी कैसे सुखाएं - फोटो : AI
Blanket Drying Rules Before Winter: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में रजाई-कंबल निकालने और धोने का काम तेजी से शुरू हो जाता है, लेकिन मोटे व भारी कंबल सुखाना कई लोगों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन जाता है। अगर कंबल अंदर से हल्का भी नम रह जाए, तो उसमें उमस, बदबू या फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है और कपड़े का आकार भी खराब हो सकता है।

कम धूप, सर्द हवा या सीमित जगह के बावजूद सही तरीके अपनाकर कंबल को कम समय में सुरक्षित ढंग से सुखाया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे जानते हैं कि धुले कंबल सुखाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धोने के बाद पानी कैसे निकालें? - फोटो : AI Generated
धोने के बाद पानी कैसे निकालें?
  • कंबल को निचोड़ने या मरोड़ने के बजाय हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें।
  • ज्यादा मरोड़ने से कंबल के रेशे ढीले पड़ सकते हैं और उसका आकार बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे फैलाएं कि जल्दी सूखे? - फोटो : ai
कैसे फैलाएं कि जल्दी सूखे?
  • कंबल को एक रस्सी पर लटकाने के बजाय दो समानांतर रस्सियों या चौड़ी जगह पर फैलाएं।
  • इससे हवा दोनों तरफ से गुजरती है और भारी हिस्सा जल्दी सूखता है।

4 of 5
Blanket Washing - फोटो : Adobe stock
धूप कम हो तो क्या करें?
  • धूप हल्की हो या कमरा बंद हो, तो कंबल को पंखे या हल्की हवा के सामने रखें।
  • बीच-बीच में इसे पलटते रहें ताकि अंदरूनी नमी भी बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उठाने से पहले क्या जांचें? - फोटो : Adobe Stock
उठाने से पहले क्या जांचें?
  • कंबल को अलमारी या संदूक में रखने से पहले मोटे किनारों और कोनों को छूकर जरूर देखें।
  • हल्की सीलन भी रह जाए तो बदबू और फफूंदी की दिक्कत फिर से हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें