फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blanket Care Tips: धो दिया है कंबल तो इसे सुखाएं कैसे ? सही तरीका जान लें वरना हो जाएगा खराब

Thu, 25 Dec 2025 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Dry Blanket After Wash In Winter: सर्दियों के मौसम में कंबल धोने के बाद उसे सुखाने को लेकर काफी आफत रहती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कंबल को सुखाने का आसान तरीका। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
How to Dry Blanket After Wash In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही कंबल, रजाई और भारी ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लेकिन इन्हें धोने के बाद सबसे बड़ी परेशानी होती है इन्हें सही तरीके से सुखाने की। ठंड के मौसम में धूप कम निकलती है और नमी ज्यादा रहती है, जिससे कंबल जल्दी सूख नहीं पाते। कई बार कंबल में सीलन की बदबू आने लगती है, जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।

मजबूरी में लोग कंबल को कई दिनों तक फैला कर रखते हैं, फिर भी वह पूरी तरह सूख नहीं पाता। ऐसे में जरूरी है कि कुछ आसान और कारगर घरेलू तरीकों को अपनाया जाए, जिससे कंबल कम समय में और बिना बदबू के सूख जाए। आज हम आपको कंबल सुखाने का ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे न तो मौसम की मार पड़ेगी और न ही कपड़े खराब होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका - फोटो : AI
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका

कंबल धोने के बाद सबसे पहले उसे अच्छे से निचोड़ लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद कंबल को ऐसी जगह फैलाएं जहां हवा का अच्छा आवागमन हो।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका - फोटो : Adobe Stock
अगर धूप नहीं है, तो कंबल को कमरे के अंदर पंखे के नीचे फैलाकर सुखाना सबसे बेहतर तरीका है। ध्यान रखें कि कंबल को मोड़कर या रस्सी पर लटकाकर न सुखाएं, इससे वह पूरी तरह नहीं सूख पाता।

4 of 5
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका - फोटो : Adobe Stock
हर 3–4 घंटे में कंबल को पलटते रहें ताकि दोनों तरफ की नमी निकल सके। चाहें तो स्टीम आयरन की मदद से भी इसे हल्की भाप दे सकते हैं। इससे सीलन और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है कंबल सुखाने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
क्या कंबल को वॉशिंग मशीन में सुखाना चाहिए?

अगर आपकी वॉशिंग मशीन में Spin या Air Dry मोड है, तो सीमित समय के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन कंबल को पूरी तरह मशीन में सुखाना सही नहीं माना जाता। खासकर अगर कंबल भारी है, तब तो इसे मशीन में कतई नहीं सुखाएं। इससे कंबल की फाइबर खराब हो सकती है और मशीन पर भी ज़्यादा दबाव पड़ता है। बेहतर है कि मशीन से सिर्फ इसका पानी निकालें और फिर हवा में सुखाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें