फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: क्या बिना OTP के कर सकते हैं आधार कार्ड डाउनलोड? यहां जानें नियम

Thu, 07 Aug 2025 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bina OTP Ke Aadhar Card Kaise Download Karen: कई लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होते जिसके कारण उनको पता नहीं होता कि वो बिना ओटीपी के अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें? - फोटो : Amar Ujala
Download Aadhaar Card Online Without OTP: आज के इस दौर में कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। दरअसल, कई प्राइवेट और सरकारी कामों के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें राशन कार्ड, पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती है।

ठीक इसी तरह एक और दस्तावेज है जिसके न होने पर भी आपके कई काम अटक सकते हैं और वो है आपका आधार कार्ड। ये एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत एक सिम कार्ड लेने से लेकर कई सरकारी और अन्य प्राइवेट कामों में पड़ती है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है जिसमें से एक है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या वो अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है? तो लचिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें? - फोटो : Amar Ujala
क्या बिना ओटीपी हो सकता है आधार डाउनलोड?
  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या बिना ओटीपी के आधार कार्ड डाउनलोड हो सकता है तो इसका जवाब है नहीं। अगर आपको आधार कार्ड यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाना होता है, क्योंकि इसके बिना आपका आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकता।
विज्ञापन

3 of 5
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे लिंक करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार कार्ड से कोई भी मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या जो मोबाइल नंबर लिंक था, वो बंद हो गया है तो आपको दिक्कत हो सकती है
  • पीएफ से लेकर आधार डाउनलोड करने के लिए और इसके अलावा भी कई कामों से जुड़े ओटीपी आपको नहीं मिल पाएंगे जिससे आपके काम अटक सकते हैं
  • इसलिए आपको अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है

4 of 5
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • यहां पर जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है
  • अब जिस दिन की आपको अपॉइंटमेंट मिली है उस दिन सेंटर पर जाएं
  • यहां जाकर करेक्शन फॉर्म लें और इसे भर लें
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी मांगी गई बाकी जानकारियां भरनी हैं
  • साथ ही इस फॉर्म में वो मोबाइल नंबर भी भरें जो आपको आधार कार्ड से लिंक करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना ओटीपी कैसे आधार कार्ड डाउनलोड करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर इस फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
  • जो आपका सत्यापन करता है यानी आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपका फोटो क्लिक होता है
  • फिर आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाता है और अपडेट कर दिया जाता है
  • इसके बाद आपको तय शुल्क देना होता है
  • अब कुछ दिनों के भीतर आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें