आज के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं पर आने वाला खर्चा काफी बढ़ चुका है। कई बार अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में ट्रीटमेंट के लिए हमें काफी ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में इन पैसों का इंतजाम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस तरह का खर्चा आम लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका होता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। आज हम आपको ऐसी स्थिति के लिए एक ऐसी सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से तुरंत एक लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं। दरअसल, अब नौकरीपेशा लोग अर्जेंट बेस पर अपने एंप्लाई प्रोविडेंट फंड से 1 लाख रुपये तक की रकम आसानी से निकाल सकते हैं। 1 जून 2021 को सरकार ने इस बात का सर्कुलर निकाला था कि ईपीएफओ मेंबर अगर अपने प्रोविडेंट कोष से मेडिकल इमरजेंसी के लिए रकम निकालना चाहें, तो 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं यानी PF से पार्शियल विड्रॉल कर सकते हैं।