फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में ऐसे करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ

Thu, 01 May 2025 01:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ekyc: देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस कारण केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जरूरी कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Yojana Ekyc: केंद्र सरकार देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई शानदार योनजाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को भेजा जा चुका है। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस कारण केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जरूरी कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock
अगर आपने अभी तक इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock

कैसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करने के बाद आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। 

4 of 5
ऐसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
  • यह करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी - फोटो : AdobeStock
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक स्कीम में हो जाएगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आप इस आसान तरीके से अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
  • इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें