फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान लाभार्थी ध्यान दें: महज कुछ दिन बाकी, अगर नहीं किया ये छोटा सा काम तो रूक सकते हैं किस्त के पैसे

Mon, 04 Apr 2022 03:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
देश का किसान बिना किसी चिंता के फसल उगा सके, उसके खेत लहलहा सके, उसे कर्ज में न डूबना पड़े आदि। इन सब बातों का ध्यान जितना एक किसान रखता है, उतनी ही कोशिश शायद सरकार भी करती है। इसलिए तो देश के किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। किसी योजना में उन्हें खेती के उपकरण मुहैया कराए जाते हैं, तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आते हैं। वहीं, अब हर किसी को 2 हजार रुपये की अगली किस्त का इंतजार है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
इसलिए जरूरी है ई-केवाईसी करवाना
  • दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की 10 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं, अब 11वीं किस्त अप्रैल महीने में किसी भी दिन आ सकती है। लेकिन अगर अब तक आपने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो फिर आपके किस्त के पैसे रूक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
  • ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना है, तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी करानी होगी।

4 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
घर बैठे ई-केवाईसी कराने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है, तो आप घर बैठे इसे कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाकर आपको 'फार्मर कॉर्नर' पर जाना है, और यहां पर आपको 'ई-केवाईसी' कराने का लिंक मिलेगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, कैप्चा कोड और अपना आधार से लिंक वाला मोबाइल नंबर दर्ज करना है। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है। ऐसा करते ही पीएम किसान योजना की आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी वो भी घर बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें