फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से कर सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, जानिए डिटेल्स

Sun, 30 Mar 2025 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi EKYC - फोटो : Freepik
भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को हर साल तीन समान किस्तों में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना चाहती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi EKYC - फोटो : Freepik
देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस कारण भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi EKYC - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आप आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए केरल की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi EKYC - फोटो : Freepik
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको इस ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi EKYC - फोटो : Adobe Stock
इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए भारत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना चाहती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें