फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड की किसी भी गलती को करवा सकते हैं ठीक, यहां जानें तरीका

Wed, 04 Jun 2025 08:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Ki Galtiyon Ko Kaise Theek Karen: आधार कार्ड में कई बार कार्डधारक का नाम, पता या बाकी चीजें गलत प्रिंट हो जाती है जिन्हें ठीक करवाना जरूरी हो जाता है। वरना आपके कई काम अटक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Correct Aadhaar Card Mistakes: अलग-अलग दस्तावेजों के जरिए अलग-अलग काम होते हैं और कई बार इन दस्तावेजों के न होने पर हमारे कई काम अटक भी जाते हैं। इसमें पैन कार्ड से लेकर राशन कार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इसी क्रम में एक दस्तावेज है जो बेहद जरूरी होता है और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। 

आधार कार्ड आपकी पहचान बताने से लेकर सिम कार्ड लेने के अलावा कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए जरूरी होता है। पर कई बार लोगों के आधार कार्ड में उनकी कोई जानकारी गलत प्रिंट हो जाती है जिसकी वजह से उनके कई काम अटक जाते हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने आधार में प्रिंट हुए गलतियों को सही करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड में प्रिंट हुए गलतियों को ठीक करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आधार में है गलती तो ऐसे करवाएं ठीक:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई चीज गलत प्रिंट हो गई है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
  • अब अपॉइंटमेंट लेने के बाद आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है, ये बेहद जरूरी फॉर्म होता है
  • आपको इस करेक्शन फॉर्म को भर लेना है
  • इसमें आपको अपना नाम, अपना आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं
  • साथ ही आपको यहां पर वो भी बताना है कि आपको आधार में क्या अपडेट करवाना है

4 of 5
आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अगर आपको मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है तो उसे फॉर्म में भरें या फिर पता अपडेट करवाना है तो वो भी भरना होता है आदि
  • इसके बाद आपको वो सपोर्टिंग दस्तावेज लगाना है जो काम आप करवा रहें हैं उसके लिए जैसे, पता अपडेट करने के लिए बिजली या पानी का बिल आदि
  • अब जब फॉर्म भर चुके हैं और दस्तावेज भी तैयार है तो अपनी बाकी का इंतजार करें
  • फिर जब संबंधित अधिकारी बुलाए तो उनके पास फॉर्म और दस्तावेज लेकर जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में करेक्शन कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4
  • इसके बाद सबसे पहले आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपका सत्यापन होता है
  • फिर आपकी एक फोटो क्लिक की जाती है
  • फॉर्म देखा जाता है और दस्तावेज भी की सबकुछ सही है या नहीं है
  • इसके बाद आपकी द्वारा बताई गई जानकारी सिस्टम में अपडेट कर दिया जाता है और आखिर में आपसे तय शुल्क भी लिया जाता है
  • फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में वो चीज अपडेट हो जाती है जो आपने करवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें