Mobile Phone Tips: अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में मोबाइल फोन के बिना कई काम अटक सकते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत भी न हो। आप जिसके हाथ पर देखेंगे आपको मोबाइल फोन आसानी से दिख जाएगा फिर वो चाहे युवा वर्ग है या फिर अन्य कोई। आजकल मोबाइल के जरिए लोग अपने कई काम करते हैं। जैसे- ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल मीडिया पर समय बिताना, अपनों से वीडियो कॉल, ईमेल चलाना आदि। इससे काफी सुविधाएं बड़ी हैं, लेकिन शायद आपने ये भी देखा या सुना होगा कि कई मोबाइल फोन अचानक फट जाते हैं। पहले ये मोबाइल काफी गर्म होते हैं और फिर ब्लास्ट कर देते हैं। पर क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि इसके पीछे कौन सी वजह हैं, क्योंकि देखा जाता है कि अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण भी मोबाइल ब्लास्ट करते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...