फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी मैकेनिक के घर पर ही चिमनी का फिल्टर कैसे साफ करें? जानें आसान तरीका

Fri, 02 Oct 2026 07:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Clean Chimney Filter At Home: अक्सर ऐसा होता है कि लोग किचन में लगे चिमनी फिल्टर को साफ करने के लिए बाहर से मैकेनिक बुलाकर पैसे देकर साफ करवाते हैं, मैकेनिक 500 से एक हाजर रुपये तक लेता है। मगर आपको बता दें कि आप खुद से भी इसे साफ कर सकते हैं, आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चिमनी फिल्टर सफाई तरीका - फोटो : AI
Kitchen Chimney Filter Cleaning DIY: भारतीय रसोई में तड़के और मसालेदार खाने की वजह से किचन चिमनी का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। हालांकि, लगातार खाना पकाने से चिमनी के फिल्टर पर तेल और ग्रीस की मोटी परत जम जाती है। जब फिल्टर पर चिपचिपाहट बढ़ जाती है, तो चिमनी की हवा खींचने की क्षमता कमजोर होने लगती है और रसोई में धुआं फैलने लगता है।

अक्सर लोग इसे साफ कराने के लिए महंगे मैकेनिक को बुलाते हैं, जिससे बेवजह का खर्च होता है। मगर आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से बिना किसी मैकेनिक के चिमनी के फिल्टर को मिनटों में चमका सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं चिमनी फिल्टर साफ करने का सबसे आसान घरेलू तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
चिमनी की सफाई कैसे करें? - फोटो : AI Generated
चिमनी से फिल्टर को सावधानीपूर्वक बाहर निकालें
  • सफाई शुरू करने से पहले चिमनी का मुख्य पावर स्विच बंद कर दें।
  • इसके बाद फिल्टर में लगे लॉक को हल्के हाथ से दबाकर या पेचकस की मदद से धीरे से बाहर निकालें।
  • ध्यान रखें कि फिल्टर निकालते समय नीचे कोई बर्तन या शीट रख लें ताकि जमी ग्रीस फर्श पर न गिरे।
विज्ञापन

3 of 5
चिमनी की सफाई कैसे करें? - फोटो : AI Generated
गरम पानी और बेकिंग सोडा का सबसे असरदार नुस्खा
  • एक टब या बड़ी बाल्टी में खौलता हुआ गरम पानी भरें।
  • इसमें 3 से 4 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सिरका (विनेगर) मिलाएं।
  • अब इस घोल में चिमनी के फिल्टर को 30 से 45 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें।

4 of 5
चिमनी की सफाई कैसे करें? - फोटो : AI Generated
जिद्दी ग्रीस के लिए कास्टिक सोडे का इस्तेमाल करें
  • अगर फिल्टर पर साल भर पुराना काला और चिपचिपा तेल जमा है, तो गरम पानी में 2 चम्मच कास्टिक सोडा मिलाएं।
  • कास्टिक सोडे के संपर्क में आते ही सख्त ग्रीस पिघलने लगेगी।
  • ध्यान रखें कि कास्टिक सोडे का इस्तेमाल करते समय हाथों में दस्ताने जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिमनी की सफाई कैसे करें? - फोटो : AI Generated
ब्रश से घिसकर धोएं
  • तय समय बाद फिल्टर को पानी से निकालें और टूथब्रश या नायलॉन स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • पूरी ग्रीस छूटने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।
  • फिल्टर को सूती कपड़े से पूरी तरह सुखाने के बाद ही चिमनी में वापस सेट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें