Kitchen Chimney Filter Cleaning DIY: भारतीय रसोई में तड़के और मसालेदार खाने की वजह से किचन चिमनी का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। हालांकि, लगातार खाना पकाने से चिमनी के फिल्टर पर तेल और ग्रीस की मोटी परत जम जाती है। जब फिल्टर पर चिपचिपाहट बढ़ जाती है, तो चिमनी की हवा खींचने की क्षमता कमजोर होने लगती है और रसोई में धुआं फैलने लगता है।
अक्सर लोग इसे साफ कराने के लिए महंगे मैकेनिक को बुलाते हैं, जिससे बेवजह का खर्च होता है। मगर आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से बिना किसी मैकेनिक के चिमनी के फिल्टर को मिनटों में चमका सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं चिमनी फिल्टर साफ करने का सबसे आसान घरेलू तरीका।