कार खरीदना हर परिवार के लिए बड़ी खुशी का पल होता है। कई लोग कार खरीदने के लिए लंबे समय से बचत करते हैं। वहीं कार खरीदने से पहले कई विकल्पों की तलाश की जाती है। इसके अलावा लोग कई शोरूम में विजिट भी करते हैं, उन्हें जहां से अच्छा सौदा मिलता है वहीं से वे कार की खरीदारी करते हैं। वहीं कई लोगों को इस बारे में नहीं पता है कि कार खरीदते समय उनसे TCS यानी Tax Collected At Source लिया जाता है।
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह सरकार की कमाई नहीं होती है ये आपका ही पैसा है, जिसे आप बाद में वापस ले सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में लोगों को पता नहीं होता है, जिसके चलते वे इसको क्लेम नहीं कर पाते हैं।