फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Aadhaar Link: आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, इस सरल तरीके से घर बैठे कर सकते हैं चेक

Mon, 10 Jan 2022 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन को आधार से लिंक करने का तरीका - फोटो : Twitter/@KanuDesai180
हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जिनका हमें समय-समय पर काम पड़ता रहता है। लेकिन आधार कार्ड इनमें सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज नजर आता है। मतलब लगभग सभी कामों के लिए इसका होना जरूरी है। एक सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। हर एक चीज के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा हमारा पैन कार्ड भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। वहीं, पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना भी जरूरी कर दिया गया है। हालांकि, अब इसे लिंक कराने की तारीख को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जहां एक तरफ काफी लोग पैन को आधार कार्ड से लिंक करा चुके हैं, तो वहीं कई लोगों ने अब तक इसे लिंक नहीं कराया है। अगर आप इसे लिंक करा चुके हैं, और इसका स्टेट्स जानना चाहते हैं। तो चलिए हम ये चेक करने का सरल तरीका आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं पता:-

स्टेप 1
  • आपको जानना है कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home वेबसाइट पर जाना है और यहां लॉगिन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां आपको साइड में लिंक आधार का विकल्प दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
  • यहां आपको Click here to View the Status if you have already submitted Link Aadhaar request वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद ये खुल जाएगा। यहां आपको अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • फिर आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है, तो यहां Already Linked लिखा नजर आएगा। साथ ही लिंक हुए आधार के आखिरी चार नंबर भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें